शिकस्त-ए-ज़र्फ़ से खोएँ न हम भरम अपना
शराब पी के न बहके कभी क़दम अपना
ये जानते हैं कि मेराज-ए-ज़िंदगी क्या है
वफ़ा की राह में करते हैं सर क़लम अपना
हम अपने दिल को मक़ाम-ए-ख़ुदा समझते हैं
यही है देर अब अपना यही हरम अपना
ये बल जबीन-ए-क़ज़ा-ओ-क़दर पे क्यूँ आख़िर
बना रहे हैं मुक़द्दर जो आज हम अपना
बहुत ख़ुलूस 'मुनव्वर' के दिल में पाता हूँ
अजीब शख़्स है ये दोस्त मोहतरम अपना








