कुछ इस क़दर है परेशाँ नफ़स नफ़स मेरा

Munavvar LakhnaviMunavvar Lakhnavi1 Jan 1897 – 1 Jan 1970

1 min read · 12.7K reads

कुछ इस क़दर है परेशाँ नफ़स नफ़स मेरा

मैं ज़िंदगी को उलट दूँ चले जो बस मेरा

कहाँ कहाँ न गया हाल-ए-दिल सुनाने को

बना न कोई कहीं फिर भी दाद-रस मेरा

लिए फिरूंगा हमेशा मैं उस की ख़ाकिस्तर

रहेगा साथ मिरे जल के भी क़फ़स मेरा

मैं सोचता हूँ मआल-ए-हयात क्या होगा

बजा है ज़ब्त-ए-मोहब्बत में पेश-ओ-पस मेरा

किसी के साथ 'मुनव्वर' किया हो कुछ भी सुलूक

मैं चाहता हूँ कि गाए न कई जस मेरा

Munavvar Lakhnavi
About the poet

Munavvar Lakhnavi

Munavvar Lakhnavi (1897-1970) was an Urdu poet who gained repute as a poet and also as a translator. Munavvar Lakhnavi was the takhallus of Bisheshwar Prasad who was born in Lucknow in 1897 in a family of Urdu, Sanskrit and Persian litterateurs. His father, D…

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like