दिल को मम्नून-ए-तमन्ना न करो
यही अच्छा है कि अच्छा न करो
हम तो हर चोट को अंगेज़ करें
तुम कोई बात गवारा न करो
मर्ग-ओ-हस्ती में कशाकश होगी
नग़्मा-ओ-हुस्न को यकजा न करो
रौशनी हद से ज़ियादा न बढ़े
सामने मेरे अँधेरा न करो
ऐ 'मुनव्वर' न करो पेश-ए-अवाम
मेरे अशआ'र को रुस्वा न करो








