यहाँ क्या है वहाँ क्या है इधर क्या है उधर क्या है

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.5K reads

यहाँ क्या है वहाँ क्या है इधर क्या है उधर क्या है

कोई समझे तो क्या समझे वो नैरंग-ए-नज़र क्या है

न हो जिस सर में सौदा सरफ़रोशी का वो सर क्या है

न फूंके ख़िर्मन-ए-हस्ती तो वो सोज़-ए-जिगर क्या है

तिरे अंदाज़ के बिस्मिल हैं हम हम से कोई पूछे

तिरी बाँकी अदा क्या है तिरी तिरछी नज़र क्या है

जहाँ सामान वहशत के उसे वहशत-सरा कहिए

जहाँ अस्बाब-ए-वीरानी वो वीराना है घर क्या है

गए वो और ये कहते गए ओ जज़्ब-ए-दिल वाले

मुझे भी देखना है जज़्बा-ए-दिल का असर क्या है

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like