मेरे सर से क्या ग़रज़ सरकार को

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

मेरे सर से क्या ग़रज़ सरकार को

देखिए अपने दर-ओ-दीवार को

ये घटा ऐसी घटा इतनी घटा

मय हलाल ऐसे में है मय-ख़्वार को

धमकियाँ देते हो क्या तलवार की

हम लगाते हैं गले तलवार को

अपनी अपनी सब दिखाते हैं बहार

गुल भी गुलशन से चले बाज़ार को

ताक़ से मीना उतार आई बहार

ताक़ पर रख शैख़ इस्तिग़फ़ार को

ढूँढता फिरता है कू-ए-ग़ैर में

दिल 'मुबारक' को 'मुबारक' यार को

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like