कहते हैं कि दे मेरी बला दाद किसी की

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

कहते हैं कि दे मेरी बला दाद किसी की

कानों को मज़ा देती है फ़रियाद किसी की

रोना है तिरा काम मगर दीदा-ए-तर देख

तस्वीर-ए-ख़याली न हो बर्बाद किसी की

करता हूँ गिला उन से जो वीरानी-ए-दिल का

कहते हैं ये बस्ती नहीं आबाद किसी की

आबाद ख़ुदा रक्खे तुझे कू-ए-मोहब्बत

मिट्टी नहीं होती यहाँ बर्बाद किसी की

कुछ और तो हम पास 'मुबारक' नहीं रखते

रखता है तमन्ना दिल-ए-नाशाद किसी की

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like