जो पाँच वक़्त मुसल्ले पे क़िबला-रू निकले

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

जो पाँच वक़्त मुसल्ले पे क़िबला-रू निकले

उन्हीं बुज़ुर्गों के ज़ेर-ए-बग़ल सुबू निकले

बड़ा मज़ा हो बुत-ए-कम-सुख़न जो महशर में

ख़ुदा के सामने हाज़िर-जवाब तू निकले

वो गो सुना किए लेकिन अदा ये कहती रही

न ज़िक्र-ए-मेहर-ओ-वफ़ा मेरे रू-ब-रू निकले

किसी को दैर किसी को हरम मुबारक हो

हमें वो दर कि जहाँ दिल की आरज़ू निकले

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like