जबीं पर ख़ाक है ये किस के दर की

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

जबीं पर ख़ाक है ये किस के दर की

बलाएँ ले रहा हूँ अपने सर की

उभर आई हैं फिर चोटें जिगर की

सलामत बर्छियाँ तिरछी नज़र की

क़यामत की हक़ीक़त जानता हूँ

ये इक ठोकर है मेरे फ़ित्नागर की

किया मजबूर आईन-ए-वफ़ा ने

न करनी थी वफ़ा तुम से मगर की

न मानोगे न मानोगे हमारी

उधर हो जाएगी दुनिया इधर की

हुई अन-बन किसी से मुझ पे बरसे

बलाएँ मेरे सर दुश्मन के सर की

न तेरे हुस्न-ए-बे-परवा की ग़ायत

न कोई हद मिरे ज़ौक़-ए-नज़र की

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानाअफ़वाहों का ड्राफ़्टअफ़वाहें कर रही हैं नेतृत्व।लाल किले पर फहराई जाती हैं अफ़वाह— फ़रीद ख़ाँबच्चेमैं नहीं कहताकि मासूम बच्चों के हाथों से— हरमीत विद्यार्थीदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्यायखिलाड़ी दोस्तखिलाड़ी दोस्तों के बारे मेंबताने से पहले ही सावधान कर दूँ कि— हरे प्रकाश उपाध्याय