हाँ ये बदली काली काली जाएगी

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

हाँ ये बदली काली काली जाएगी

पाक-बाज़ों में भी ढाली जाएगी

तौबा की रिंदों में गुंजाइश कहाँ

जब ये आएगी निकाली जाएगी

कुछ बला-नोश आ गए भट्टी में शैख़

तेरी बोतल आज ख़ाली जाएगी

फूल क्या डालोगे तुर्बत पर मिरी

ख़ाक भी तुम से न डाली जाएगी

जाइए हम अपना बहला लेंगे दिल

दिल-लगी कोई निकाली जाएगी

आए भी तो वो 'मुबारक' आए क्या

जाने की तम्हीद डाली जाएगी

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like