देखे उसे हर आँख का ये काम नहीं है

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

देखे उसे हर आँख का ये काम नहीं है

कुछ खेल तमाशा-ए-लब-ए-बाम नहीं है

मैं मो'तरिफ़-ए-जुर्म हूँ जो चाहो सज़ा दो

इल्ज़ाम-ए-तमन्ना कोई इल्ज़ाम नहीं है

वो सुब्ह भी होती है शब-ए-तार से पैदा

जिस को ख़तर-ए-तीरगी-ए-शाम नहीं है

जो दिल है वो लबरेज़-ए-तमन्ना है 'मुबारक'

इस जाम से अच्छा तो कोई जाम नहीं है

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like