दिल में उस शोख़ के जो राह न की

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.4K reads

दिल में उस शोख़ के जो राह न की

हम ने भी जान दी पर आह न की

पर्दा-पोशी ज़रूर थी ऐ चर्ख़

क्यूँ शब-ए-बुल-हवस सियाह न की

तिश्ना-लब ऐसे हम गिरे मय पर

कि कभी सैर-ए-ईद-गाह न की

उस को दुश्मन से क्या बचाए वो चर्ख़

जिस ने तदबीर-ए-ख़स्फ़-ए-माह न की

कौन ऐसा कि उस से पूछे क्यूँ

पुर्सिश-ए-हाल दाद-ख़्वाह न की

था बहुत शौक़-ए-वस्ल तू ने तो

कमी ऐ हुस्न ताब-गाह न की

इश्क़ में काम कुछ नहीं आता

गर न की हिर्स-ओ-माल-ओ-जाह न की

ताब-ए-कम-ज़र्फ़ को कहाँ तुम ने

दुश्मनी की अदू से चाह न की

मैं भी कुछ ख़ुश नहीं वफ़ा कर के

तुम ने अच्छा किया निबाह न की

मोहतसिब ये सितम ग़रीबों पर

कभी तंबीह-ए-बादशाह न की

गिर्या-ओ-आह बे-असर दोनों

किस ने कश्ती मिरी तबाह न की

था मुक़द्दर मैं उस से कम मिलना

क्यूँ मुलाक़ात गाह गाह न की

देख दुश्मन को उठ गया बे-दीद

मेरे अहवाल पर निगाह न की

'मोमिन' इस ज़ेहन-ए-बे-ख़ता पर हैफ़

फ़िक्र-ए-आमुर्ज़िश-ए-गुनाह न की

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like