'मोमिन' ख़ुदा के वास्ते ऐसा मकाँ न छोड़

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.4K reads

'मोमिन' ख़ुदा के वास्ते ऐसा मकाँ न छोड़

दोज़ख़ में डाल ख़ुल्द को कू-ए-बुताँ न छोड़

आशिक़ तो जानते हैं वो ऐ दिल यही सही

हर-चंद बे-असर है पर आह ओ फ़ुग़ाँ न छोड़

उस तबा-ए-नाज़नीं को कहाँ ताब-ए-इंफ़िआल

जासूस मेरे वास्ते ऐ बद-गुमाँ न छोड़

नाचार देंगे और किसी ख़ूब-रू को दिल

अच्छा तू अपनी ख़ू-ए-बद ऐ बद-ज़बाँ न छोड़

ज़ख़्मी किया उदू को तो मरना मुहाल है

क़ुर्बान जाऊँ तेरे मुझे नीम-जाँ न छोड़

कुछ कुछ दुरुस्त ज़िद से तिरी हो चले हैं वो

यक-चंद और कज-रवी ऐ आसमाँ न छोड़

जिस कूचे में गुज़ार सबा का न हो सके

ऐ अंदलीब उस के लिए गुलसिताँ न छोड़

गर फिर भी अश्क आएँ तो जानूँ कि इश्क़ है

हुक़्क़े का मुँह से ग़ैर की जानिब धुआँ न छोड़

होता है इस जहीम में हासिल विसाल-ए-जौर

'मोमिन' अजब बहिश्त है दैर-ए-मुग़ाँ न छोड़

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश