है दिल में ग़ुबार उस के घर अपना न करेंगे

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.4K reads

है दिल में ग़ुबार उस के घर अपना न करेंगे

हम ख़ाक में मिलने की तमन्ना न करेंगे

क्यूँकर ये कहें मिन्नत-ए-आदा न करेंगे

क्या क्या न किया इश्क़ में क्या क्या न करेंगे

हँस हँस के वो मुझ से ही मिरे क़त्ल की बातें

इस तरह से करते हैं कि गोया न करेंगे

क्या नामे में लिक्खूँ दिल-ए-वाबस्ता का अहवाल

मालूम है पहले ही कि वो वा न करेंगे

ग़ैरों से शकर-लब सुख़न-ए-तल्ख़ भी तेरा

हर चंद हलाहिल हो गवारा न करेंगे

बीमार-ए-अजल-चारा को गर हज़रत-ए-ईसा

अच्छा भी करेंगे तो कुछ अच्छा न करेंगे

झुँझलाते हो क्या दीजिए इक बोसा दहन का

हो जाएँगे लब बंद तो ग़ौग़ा न करेंगे

दीवार के गिर पड़ते ही उठने लगे तूफ़ाँ

अब बैठ के कोने में भी रोया न करेंगे

गर सामने उस के भी गिरे अश्क तो दिल से

क्यूँ रोज़-ए-जज़ा ख़ून का दावा न करेंगे

किस वक़्त किया मर्दुमक-ए-चश्म का शिकवा

ऐ पर्दा-नशीं हम तुझे रुस्वा न करेंगे

नासेह कफ़-ए-अफ़्सोस न मल चल तुझे क्या काम

पामाल करेंगे वो मुझे या न करेंगे

उस कू में ठहरने न दिया जोश-ए-क़लक़ ने

अग़्यार से हम शिकवा-ए-बेजा न करेंगे

गर ज़िक्र-ए-वफ़ा से यही ग़ुस्सा है तो अब से

गो क़त्ल का वादा हो तक़ाज़ा न करेंगे

'मोमिन' वो ग़ज़ल कहते हैं अब जिस से ये मज़मून

खुल जाए कि तर्क-ए-दर-ए-बुत-ख़ाना करेंगे

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like