रंग से पैरहन-ए-सादा हिनाई हो जाए

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

1 min read · 12.4K reads

रंग से पैरहन-ए-सादा हिनाई हो जाए

पहने ज़ंजीर जो चाँदी की तलाई हो जाए

ख़ुद-फ़रोशी को जो तू निकले ब-शक्ल-ए-यूसुफ़

ऐ सनम तेरी ख़रीदार ख़ुदाई हो जाए

ख़त-ए-तोअम की तरह आशिक़ ओ माशूक़ हैं एक

दोनों बेकार हैं जिस वक़्त जुदाई हो जाए

तंगी-ए-गोशा-ए-उज़लत है बयाँ से बाहर

नहीं इम्कान कि च्यूँटी की समाई हो जाए

यही हर उज़्व से आती है सदा फ़ुर्क़त में

वक़्त ये वो है जुदा भाई से भाई हो जाए

अपनी ही आग में ऐ 'बर्क़' जला जाता हूँ

उंसुर-ए-ख़ाक हो तुर्बत जो लड़ाई हो जाए

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़
About the poet

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी