चाँद सा चेहरा जो उस का आश्कारा हो गया

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

1 min read · 12.4K reads

चाँद सा चेहरा जो उस का आश्कारा हो गया

तन पे हर क़तरा पसीने का शरारा हो गया

छुप सका दम भर न राज़-ए-दिल फ़िराक़-ए-यार में

वो निहाँ जिस दम हुआ सब आश्कारा हो गया

जिस को देखा चश्म-ए-वहदत से वही माशूक़ है

पड़ गई जिस पर नज़र उस का नज़ारा हो गया

हम-किनारी की हवस ऐ गौहर-ए-यकता ये है

आब हो कर ग़म से दिल दरिया हमारा हो गया

ख़ल्क़ में गर्द-ए-यतीमी से गुहर की क़द्र है

ख़ाकसारी से फ़ुज़ूँ रुत्बा हमारा हो गया

दिल में है ऐ 'बर्क़' उस बुत के दर-ए-दंदाँ की याद

ये गुहर अर्श-ए-बरीं का गोश्वारा हो गया

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़
About the poet

मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like