हुए आज़िम-ए-मुल्क-ए-अदम जो 'हवस' तो ख़ुशी ये हुई थी कि ग़म से छुटे

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवसमिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

1 min read · 12.4K reads

हुए आज़िम-ए-मुल्क-ए-अदम जो 'हवस' तो ख़ुशी ये हुई थी कि ग़म से छुटे

पर फ़राग़ अलम से न वाँ भी मिला वाँ ग़म ये हुआ कि वो हम से छुटे

कभी दैर में थे किसी बुत पे फ़िदा कभी का'बे में करते जा के दु'आ

तिरे कूचे में बैठे तो ख़ूब हुआ कि कशाकश-ए-दैर-ओ-हरम से छुटे

यही कहती थी लैली-ए-पर्दा-नशीं कि फ़िराक़ की अब उसे ताब नहीं

मिलूँ उस से मैं ता मिरा क़ैस-ए-हज़ीं ग़म-ए-हिज्र के दर्द-ओ-अलम से छुटे

मैं हुआ भी जो बिस्मिल-ए-तेग़-ए-जफ़ा वले बाक़ी है दिल में अभी ये वफ़ा

कि यक़ीं है लहू मिरा जा-ए-हिना जो लगे तो न पा-ए-सनम से छुटे

न हो बस्ता-ए-चीन-ए-कमंद-ओ-रसन रहे भागता है वो ब-दश्त-ए-ख़ुतन

तिरी चश्म हो उस पे जो साया-फ़गन कभी पा-ए-ग़ज़ाल न रम से छुटे

न क्यूँ शाकी हों बख़्त-ए-सियाह से हम कि वो मादिन-ए-शफ़क़त-ओ-लुत्फ़-ओ-करम

करे नाला-ए-शौक़ जो हम को रक़म तो सियाही न नोक-ए-क़लम से छुटे

मुझे रह में मिले थे वो बाँधे कमर चले जाते थे बाग़ को वक़्त-ए-सहर

उन्हें लाता पकड़ मुझे किस का था डर प फ़रेब के क़ौल-ओ-क़सम से छुटे

हुए ख़ौफ़ से गोशा-गुज़ीन असस गया सीना पिलंग-ए-फ़लक का झुलस

शब-ए-हिज्र में यारो बग़ैर-ए-'हवस' मिरे नाले जो शेर अजम से छुटे

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस
About the poet

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

View profile & all 24 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

  1. क्या दिन थे जब छुप छुप कर तुम पास हमारे आते थे

    क्या दिन थे जब छुप छुप कर तुम पास हमारे आते थेकाँपते थे बदनामी के डर से आँसू पी पी जाते थे

    12.4K reads
  2. हँसते थे मेरे हाल को जो यार देख कर

    हँसते थे मेरे हाल को जो यार देख करउन सब ने रो दिया मुझे बीमार देख कर

    12.4K reads
  3. हरगिज़ न मिरे महरम-ए-हमराज़ हुए तुम

    हरगिज़ न मिरे महरम-ए-हमराज़ हुए तुमआईने में अपने ही नज़र-बाज़ हुए तुम

    12.4K reads
  4. जंगलों में जुस्तुजू-ए-क़ैस-ए-सहराई करूँ

    जंगलों में जुस्तुजू-ए-क़ैस-ए-सहराई करूँकब तलक ढूँडूँ कहाँ तक जादा-पैमाई करूँ

    12.4K reads
  5. हुए आज बूढ़े जवानी में क्या थे

    हुए आज बूढ़े जवानी में क्या थेजब उट्ठे थे ज़ानू से हाथ आश्ना थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like