आप आए थे याँ जफ़ा के लिए

मिर्ज़ा मासिता बेग मुंतहीमिर्ज़ा मासिता बेग मुंतही

1 min read · 12.4K reads

आप आए थे याँ जफ़ा के लिए

जाइए भी कहीं ख़ुदा के लिए

दिल दिया था तुम्हें जफ़ा के लिए

होश में आइए ख़ुदा के लिए

तेरे बाज़ार-ए-दहर में गर्दूं

हम भी आए हैं इक क़बा के लिए

पाँव हैं कूचा-ए-तवक्कल में

हाथ उठते नहीं दुआ के लिए

आ कभी तो मिरे क़फ़स की तरफ़

ऐ नसीम-ए-चमन ख़ुदा के लिए

है तह-ए-ख़ाक फ़र्श-ए-ख़ाक लगा

शाह के वास्ते गदा के लिए

दम फड़कता है तौफ़-ए-काबा पर

दिल तड़पता है कर्बला के लिए

सर उठाए हैं ख़ार-ए-दश्त-ए-जुनूँ

'मुंतही' से बरहना-पा के लिए

मिर्ज़ा मासिता बेग मुंतही
About the poet

मिर्ज़ा मासिता बेग मुंतही

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like