क़ातिल-ए-आलम से क्या याराना है

मिर्ज़ा मासिता बेग मुंतहीमिर्ज़ा मासिता बेग मुंतही

1 min read · 12.4K reads

क़ातिल-ए-आलम से क्या याराना है

दिल चराग़-ए-गोर का परवाना है

हर मकाँ में जल्वा-ए-जानाना है

आशिक़ों का हर जगह अफ़्साना है

छीन लेगा बहर-ए-ज़ुल्फ़-ए-अम्बरीं

ये दिल-ए-सद-चाक रश्क-ए-शाना है

लोग कहते हैं जिसे पीर-ए-मुग़ाँ

यार का क्या जल्वा-ए-मस्ताना है

हल्क़ा-ए-आ'दा में है वो सीम-बर

गंज है जिस जा वहाँ वीराना है

जिस जगह चलते थे कल जाम-ए-शराब

आज वाँ उल्टा हुआ पैमाना है

बैअत-ए-दस्त-ए-सुबू से ये खुला

सब से बेहतर मशरब-ए-रिंदाना है

क्यूँ न फाँसे दौलत-ए-दुनिया हमें

है वहाँ पर दाम जिस जा दाना है

मर्द-ए-आख़िर-बीं के आगे मुनइमों

कसरत-ए-हस्ती भी इक वीराना है

काम क्या है उस को मुल्क-ओ-माल से

पास जिस के हिम्मत-ए-मर्दाना है

हिज्र में अश्क-ए-मुसलसल ज़ाहिदा

आशिक़ों का सुब्हा-ए-सद-दाना है

'मुंतही' ज़ेर-ए-क़दम उस यार के

सर कटाना सज्दा-ए-शुकराना है

मिर्ज़ा मासिता बेग मुंतही
About the poet

मिर्ज़ा मासिता बेग मुंतही

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like