नाला जिधर मेरा गुज़र कर गया

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदारमिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

1 min read · 12.4K reads

नाला जिधर मेरा गुज़र कर गया

तीर सा हर दिल में असर कर गया

दिल न रहा आप में और मैं ब-ख़ुद

मेरी तरफ़ जब वो नज़र कर गया

खोल के ज़ुल्फ़ों के तईं चेहरा पर

यार बहम शाम-ओ-सहर कर गया

अहल-ए-हवस रात गली में तिरी

जाने से ऐ शोख़ हज़र कर गया

और जो मुझ सा था कोई जाँ-फ़िशाँ

दर पे तिरे जी से गुज़र कर गया

देखियो साबित-क़दमी क़ैस की

इश्क़ में क्या उम्र बसर कर गया

राह-ए-ख़तरनाक-ए-मोहब्बत को तय

बा-क़दम दीदा-ए-तर कर गया

कोई था कूचे में सनम के जो आज

गिर्या-ए-ख़ूँ ता-ब-कमर कर गया

अक़्ल पे नाज़ाँ हूँ 'जहाँदार' की

दिल न दिया उस को हुनर कर गया

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार
About the poet

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

उपनाम : 'जहाँदार' मूल नाम : मिर्ज़ा जहाँदार शाह जन्म : दिल्ली निधन : 31 May 1788 | बनारस, उत्तर प्रदेश जहाँदार , मीरज़ा जवाँ बख़्श मुग़ल शहंशाह शाह आलम के बेटे और वली - अह्द ( उचयधिकारी ) थे , मगर दरबारी साजिशों से तंग आकर , लाल क़िला और भारी राजपाट छोड़ा और लखनऊ च…

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश