यक दो जाम और भी दे तू साक़ी

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदारमिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

1 min read · 12.4K reads

यक दो जाम और भी दे तू साक़ी

न रहे दिल में आरज़ू साक़ी

मेरी तस्कीं न होगी साग़र से

मुँह से मेरे लगा सुबू साक़ी

रात ओ दिन मय-कशों को रहती है

तेरी ही याद ओ जुस्तुजू साक़ी

रिंद-ए-मुफ़्लिस को दे है ज़्याद शराब

भाई मुझ को तिरी ये ख़ू साक़ी

आह तुझ बिन हैं ज़ार-ओ-नालाँ हम

भूली मस्ती की हाव-हू साक़ी

शीशा-ए-मय की तरह से हम आज

रखते हैं गिर्या दर-गुलू साक़ी

किसी के आगे मिस्ल-ए-साग़र हम

लाते हैं दस्त-ए-आरज़ू साक़ी

लाते हैं मिस्ल-ए-शीशा-ए-बादा

तेरे ही आगे सरफ़रू साक़ी

रो नहीं उस को बज़्म-ए-मस्ताँ में

जिस के तईं तू न देवे रू साक़ी

दे 'जहाँदार' को वो मय जिस का

होवे गुल का सा रंग-ओ-बू साक़ी

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार
About the poet

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

उपनाम : 'जहाँदार' मूल नाम : मिर्ज़ा जहाँदार शाह जन्म : दिल्ली निधन : 31 May 1788 | बनारस, उत्तर प्रदेश जहाँदार , मीरज़ा जवाँ बख़्श मुग़ल शहंशाह शाह आलम के बेटे और वली - अह्द ( उचयधिकारी ) थे , मगर दरबारी साजिशों से तंग आकर , लाल क़िला और भारी राजपाट छोड़ा और लखनऊ च…

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like