कल तक उस की वो मेहरबानी थी

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदारमिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

1 min read · 12.4K reads

कल तक उस की वो मेहरबानी थी

आज देखा तो सरगिरानी थी

किया ग़मगीन उस ने हम को नित

जिस के मिलने की शादमानी थी

गो ब-ज़ाहिर वो ग़ैर से था दो-चार

हम से भी दोस्ती निभानी थी

जल-बुझे तब खुला पतंगों पर

शम्अ और दोस्ती ज़बानी थी

आ गया रहम उस के दिल में आह

हम ने यूँ अपनी मर्ग ठानी थी

सो गया सुनते ही वो ग़म की मिरे

सरगुज़िश्त उस के तईं कहानी थी

न 'जहाँदार' जाने था ऐ 'मीर'

दोस्ती मुद्दई-ए-जानी थी

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार
About the poet

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

उपनाम : 'जहाँदार' मूल नाम : मिर्ज़ा जहाँदार शाह जन्म : दिल्ली निधन : 31 May 1788 | बनारस, उत्तर प्रदेश जहाँदार , मीरज़ा जवाँ बख़्श मुग़ल शहंशाह शाह आलम के बेटे और वली - अह्द ( उचयधिकारी ) थे , मगर दरबारी साजिशों से तंग आकर , लाल क़िला और भारी राजपाट छोड़ा और लखनऊ च…

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like