देख तेरा जमाल कुछ का कुछ

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदारमिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

1 min read · 12.4K reads

देख तेरा जमाल कुछ का कुछ

दिल में आया ख़याल कुछ का कुछ

आज लगता है मेरी आँखों में

वो मिरा नौनिहाल कुछ का कुछ

देख उस मनहरन की आँखों को

हो गया उस का हाल कुछ का कुछ

ख़त पे उस के तो थी कुछ और ही बहार

है फ़रीबिंदा ख़ाल कुछ का कुछ

है तरक़्क़ी में उस ख़ुश-अबरू का

हुस्न मिस्ल-ए-हिलाल कुछ का कुछ

हाल दिखलाते हैं ज़माने का

गर्दिश-ए-माह-ओ-साल कुछ का कुछ

ऐ 'जहाँदार' मश्क़-ए-शेर में अब

तू ने पाया कमाल कुछ का कुछ

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार
About the poet

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

उपनाम : 'जहाँदार' मूल नाम : मिर्ज़ा जहाँदार शाह जन्म : दिल्ली निधन : 31 May 1788 | बनारस, उत्तर प्रदेश जहाँदार , मीरज़ा जवाँ बख़्श मुग़ल शहंशाह शाह आलम के बेटे और वली - अह्द ( उचयधिकारी ) थे , मगर दरबारी साजिशों से तंग आकर , लाल क़िला और भारी राजपाट छोड़ा और लखनऊ च…

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like