सारे आलम में नूर है तेरा

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.5K reads

सारे आलम में नूर है तेरा

हर जगह पर ज़ुहूर है तेरा

शर्क़ से ग़र्ब क़ाफ़ से ता-क़ाफ़

तज़्किरा दूर दूर है तेरा

दिल-ए-आशिक़ को क्यूँ जलाता है

ये भी क्या कोह-ए-तूर है तेरा

मैं कहाँ और तेरा नाम कहाँ

सब करम का वफ़ूर है तेरा

शब-ए-फ़ुर्क़त को क्यूँ दराज़ किया

क्या ये रोज़-ए-नुशूर है तेरा

उस सितमगर का क्या करें शिकवा

ओ रे दिल सब क़ुसूर है तेरा

रहम कर आसमाँ पे ऐ बारी

बंदा-ए-पुर-क़सूर है तेरा

इस को कहते हैं 'अंजुम'-ए-आसी

नाम रब्ब-ए-ग़फ़ूर है तेरा

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like