शबीह-ए-ख़ंजर-ए-क़ातिल बना कर

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

शबीह-ए-ख़ंजर-ए-क़ातिल बना कर

रक्खी सीने में हम ने दिल बना कर

जुनूँ दिल को न मेरे बैठने दे

उठा दे मस्त-ए-ला-याक़िल बना कर

निगाह-ए-बद का अंदेशा है मुझ को

वो बैठे हैं जबीं पर तिल बना कर

जो क़ाबू तुझ पे होता मेरा ऐ जान

तुझे पहलू में रखता दिल बना कर

डराया पुर्सिश-ए-महशर से नाहक़

पशेमाँ हूँ तुझे क़ातिल बना कर

उठाया हश्र में भी मुझ को उस ने

सवाल-ए-दीद का साइल बना कर

उड़ा ले चल हवा-ए-शौक़ मुझ को

ग़ुबार-ए-रहरव-ए-मंज़िल बना कर

निकाला आरज़ू-ए-दिल को 'अंजुम'

तमन्ना-ए-दिल-ए-बिस्मिल बना कर

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like