फूल जितने हैं तुम्हारे हार में

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

फूल जितने हैं तुम्हारे हार में

सब गुँधे हैं आँसुओं के तार में

जिस ने चाहा तुझ को सर-गरदाँ रहा

दश्त में कोई कोई कोहसार में

दिल के टुकड़े ओ सितमगर बाँध ले

कोई ख़ंजर में कोई तलवार में

हर जगह हैं चाहने वाले तिरे

कोई सहरा में कोई गुलज़ार में

है जगह सर फोड़ लेने को बहुत

क्या धरा है आप की दीवार में

तू अगर दम भर को आ जाए मसीह

जान आ जाए तिरे बीमार में

जो बने ऐ चर्ख़ वो हम पर बने

पर न फ़र्क़ आए तिरी रफ़्तार में

आँखों ही आँखों में ऐ 'अंजुम' कटी

रात सारी इंतिज़ार-ए-यार में

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like