न हुई साफ़ तबीअत ही तो है

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

न हुई साफ़ तबीअत ही तो है

रह गई दिल में कुदूरत ही तो है

भा गईं दिल को अदाएँ उन की

खुब गई आँखों में सूरत ही तो है

मेरी मय्यत पे न आए न सही

न हुई आप को फ़ुर्सत ही तो है

नहीं करता मैं जफ़ा का शिकवा

आप क्या कीजिए आदत ही तो है

नहीं आता कसी पहलू आराम

नहीं कटती शब-ए-फ़ुर्क़त ही तो है

निकली क़ातिल न तिरे तीर के साथ

दिल ही में रह गई हसरत ही तो है

मुझ से आसी पे ये बख़्शिश ये करम

बंदा-परवर तरी रहमत ही तो है

न टली सर से बुला-ए-फ़ुर्क़त

पड़ गई जान पे आफ़त ही तो है

हम ने फेरा न दिल अपना तुझ से

जान दे बैठे मुरव्वत ही तो है

हश्र बरपा है तरी क़ामत से

ये भी अंदाज़-ए-क़यामत ही तो है

न रहा ज़ब्त का यारा 'अंजुम'

न छुपी हम से मोहब्बत ही तो है

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like