मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम के शेर

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

2 min read · 12.4K reads

मोहब्बत इस लिए ज़ाहिर नहीं की

कि तुम को ए'तिबार आए न आए


नहीं है देर यहाँ अपनी जान जाने में

तुम्हारे आने का बस इंतिज़ार बाक़ी है


कुछ नहीं मालूम होता दिल की उलझन का सबब

किस को देखा था इलाही बाल सुलझाते हुए


बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

चाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही


मैं ने माना कि दिल नहीं नाकाम

फिर मिरे काम क्यूँ नहीं आता


न तसल्ली न तशफ़्फ़ी न दिलासा न वफ़ा

उम्र को काटें तिरे चाहने वाले क्यूँ-कर


शब-ए-हिज्र जब ख़्वाब देखा ये देखा

कि तुझ को गले से लगाए हुए हैं


हम लब-ए-गोर हो गए ज़ालिम

तू लब-ए-बाम क्यूँ नहीं आता


उन्हें हाल-ए-दिल किस तरह लिख के भेजें

न हम उन से वाक़िफ़ न वो हम से वाक़िफ़


न पूछा उस मसीहा से किसी ने

तिरे बीमार की भी कुछ दवा है


जब मैं कहता हूँ कि नादिम हो कुछ अपने ज़ुल्म पर

सर झुका कर कहते हैं शर्म-ओ-हया से क्या कहें


हाथ टूटें जो छुआ भी हो हाथ

दुख गई उन की कलाई क्यूँ-कर


ख़िज़ाँ रुख़्सत हुई फिर आमद-ए-फ़स्ल-ए-बहारी है

गरेबाँ ख़ुद-बख़ुद होने लगा है धज्जियाँ मेरा


हम अपनी रूह को क़ासिद बना के भेजेंगे

तिरा गुज़र जो वहाँ नामा-बर नहीं न सही


ये है आवारा-तबीअत और वो नाज़ुक-मिज़ाज

मैं दिल-ए-वारफ़्ता नज़्र-ए-यार कर सकता नहीं


अभी आए अभी कहने लगे लो जाते हैं

आग लेने को जो आए थे तो आना क्या था


उन के आने में क्यूँ ख़लल डाला

सत्या-नास हो तिरा बदली


ख़ुद-ब-ख़ुद यक-ब-यक चले आए

मैं तो आँखें तलक बिछा न सका


तेरी मर्ज़ी गर इसी में है कि हो दीदार-ए-आम

हम ने आँखों पर क़दम सारे ज़माने के लिए


ये भी न पूछा तुम ने 'अंजुम' जीता है या मरता है

वाह-जी-वा आशिक़ से कोई ऐसी ग़फ़लत करता है


ख़ुदा का घर भी है दिल में बुतों की चाह भी है

सनम-कदा भी है दिल अपना ख़ानक़ाह भी है


जा लगेगी कश्ती-ए-दिल साहिल-ए-उम्मीद पर

दीदा-ए-तर से अगर दरिया रवाँ हो जाएगा


कुछ कहानी नहीं मिरा क़िस्सा

तुम सुनो और कहा करे कोई


मिसाल-ए-चर्ख़ रहा आसमाँ सर-गरदाँ

पर आज तक न खुला ये कि जुस्तुजू क्या है


हम भी अब अपनी मोहब्बत से उठाते हैं हाथ

चाहने वाला अगर हम को दिखा और कोई


ये बतलाओ हम को भी पहचानते हो

हमें क्या जो हो सारे आलम से वाक़िफ़


शब-ए-फ़ुर्क़त है ठहरते नहीं शोले दिल में

तारा टूटा कि मिरी आँख से आँसू टूटा


थक गए हम तो फ़ुसूँ-साज़ियाँ करते करते

उस पे चलता नहीं मुतलक़ कोई गंडा तावीज़


दुखाता है मिरा दिल बे अलिफ़ रे

हुआ हूँ रंज से मैं ज़े अलिफ़ रे


तिरी तेग़ की आब जाती रही है

मिरे ज़ख़्म पानी चुराए हुए हैं


नक़्श होती जाती हैं लाखों बुतों की सूरतें

क्या ये दिल भी ख़ित्ता-ए-हिन्दोस्ताँ हो जाएगा


बता तू दिल के बचाने की कोई राह भी है

तिरी निगाह की नावक-फ़गन पनाह भी है


सदा चमन से जो आती है रोज़ चट चट की

बलाएँ ग़ुंचे तिरी सुब्ह ओ शाम लेते हैं

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी