ख़ुदा ख़ुदा कर के आए भी वो तो मुँह लपेटे पड़े हुए हैं

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

ख़ुदा ख़ुदा कर के आए भी वो तो मुँह लपेटे पड़े हुए हैं

न कहते हैं कुछ न सुनते हैं कुछ कसी से जैसे लड़े हुए हैं

हज़ार-हा मन्नतें करेंगे लिपट के क़दमों पे सर धरेंगे

न जाने देंगे न जाने देंगे अबस वो बिगड़े खड़े हुए हैं

सवाल करते हैं मुझ से क्या क्या पए-ख़ुदा मेरे राहबर आ

पड़ा मैं तकता हूँ तेरा रस्ता नकीर-ओ-मुंकिर खड़े हुए हैं

रही जो उन से तुम्हें कुदूरत तो बढ़ गई वहशियों की वहशत

उड़ाई इस दर्जा ख़ाक-ए-हसरत कमर कमर तक गड़े हुए हैं

इधर तो जीने से हम हैं आरी उधर मगाँते हो तुम सवारी

ये कैसी हैं गर्मियाँ तुम्हारी फफूले दिल में पड़े हुए हैं

फ़रेबी आँखें रसीली चितवन अदा इशारा निगाह रहज़न

ये अपने दो तीन हैं जो दुश्मन नज़र में अंजुम तड़े हुए हैं

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like