जोश पर अपनी मस्तियाँ आईं

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

जोश पर अपनी मस्तियाँ आईं

याद किस की ये शोख़ियाँ आईं

बातों बातों में ले लिया दिल को

तुम्हें क्यूँ-कर ये फूर्तियाँ आईं

कहीं उन को न याद आया हूँ

आज क्यूँ मुझ को हिचकियाँ आईं

दोनों आलम हुए तह-ओ-बाला

उन को क्यूँ ख़ुश-ख़िरामियाँ आईं

रुक रहा दम जो आ के आँखों में

याद किस बुत की अँखड़ियाँ आईं

बाल खोले नहा रहे थे वो

क्या ही घिर घिर के बदलियाँ आईं

तुम जो सोए तो तलवे सहलाने

मेरी आँखों की पुतलियाँ आईं

फिर लगाते हो मेहंदी हाथों में

याद फिर रंग-रेलियाँ आईं

जोश-ए-वहशत के दिन फिर आ पहुँचे

मुज़्दा ऐ दिल कि बेड़ियाँ आईं

पड़ गया हाथ जब गरेबाँ पर

हाथ दो-चार धज्जियाँ आईं

नख़्ल-ए-उम्मीद बारवर न हुआ

फूल आए न पत्तियाँ आईं

मैं ने फ़ुर्क़त में आहें कीं दो-चार

लोग समझे कि आँधियाँ आईं

कल से दिल को जो कल नहीं पड़ती

याद किस की कलाइयाँ आईं

मैं ने लिक्खे यहाँ से मतलब-ए-दिल

वाँ से लिख लिख के गालियाँ आईं

रुख़ पे बोसों के बन गए हैं निशाँ

ग़ाज़ा मलिए कि झाइयाँ आईं

हसब-ए-व'अदा जो कल न आए तुम

दिल में लाखों बुराइयाँ आईं

आया गुलशन में जब वो सर्व-ए-सही

गिर्द फिरने को क़ुमरियाँ आईं

अपने जीने से हो गई नफ़रत

याद किस की रुखाइयाँ आईं

जी न लगना था हसरतों के बग़ैर

ख़ुश हुआ दिल सहेलियाँ आईं

दिल तड़पने लगा जो सीने में

याद किस बुत की शोख़ियाँ आईं

अश्क-ए-हसरत निकल पड़े 'अंजुम'

उट्ठो उट्ठो कि बूंदियाँ आईं

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like