ब-तर्ज़-ए-दिलबरी बे-दाद कीजे

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

ब-तर्ज़-ए-दिलबरी बे-दाद कीजे

जफ़ाओं में अदा ईजाद कीजे

हमारी आजिज़ी एजाज़ हो जाए

पयम्बर हूँ अगर आज़ाद कीजे

ये कैसा आलम-ए-बाला का झगड़ा

अजी पहलू मिरा आबाद कीजे

लहू मल कर शहीदों में मिले हैं

हमारे नाम पर भी साद कीजे

तमन्ना बढ़ न जाए हद से ज़ाएद

हमें शाह-ए-नजफ़ अब याद कीजे

हमारी ख़ाक से सहरा भरे हैं

जहाँ तक चाहिए बर्बाद कीजे

इशारों ने तो ले ली जान साहिब

ज़रा मुँह से भी कुछ इरशाद कीजे

परेशान है बहुत 'अंजुम' ख़ुदारा

शहीद-ए-कर्बला इमदाद कीजे

मिज़ाज-ए-यार हो जाए न बरहम

न ऐ 'अंजुम' बहुत फ़रियाद कीजे

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like