अर्श ओ कुर्सी की ख़बर लाए हैं लाने वाले

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

अर्श ओ कुर्सी की ख़बर लाए हैं लाने वाले

एक मूसा ही न थे तूर के जाने वाले

तूर को तुम ने जलाया तो बड़ी बात न की

आग पानी में लगाते हैं लगाने वाले

मेरे मरक़द को भी आ कर कभी ठुकरा जाना

अरे ओ फ़ित्ना-ए-महशर के जगाने वाले

एक आलम तिरे आशिक़ ने किया ख़ाल-ए-सियाह

दो ही नाले किए थे तूर जलाने वाले

कब तलक अपने करिश्मे हमें दिखलाओगे

ऐ मियाँ रोज़ नए तर्ज़ दिखाने वाले

मेरी तक़दीर जो पलटे तो तअज्जुब क्या है

सुनते हैं बिगड़ी बनाते हैं बनाने वाले

तुम जो आँखों में मिरी आए तो एहसान किया

आँखें क्या दिल में समाते हैं समाने वाले

लाख हो माना-ए-फ़रियाद मगर क्या होगा

अर्श को सर पे उठा लेंगे उठाने वाले

अपनी क़िस्मत नहीं ऐसी कि हो दीदार 'अंजुम'

मुंतज़िर जिन के हैं कब आएँ वो आने वाले

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like