तुम ग़ैर से मिलो न मिलो मैं तो छोड़ दूँ

मीर तस्कीन देहलवीमीर तस्कीन देहलवी

1 min read · 12.4K reads

तुम ग़ैर से मिलो न मिलो मैं तो छोड़ दूँ

गर इस वफ़ा पे कोई कहे बेवफ़ा मुझे

सच है तू बद-गुमाँ है समझता है कुछ का कुछ

बोसा न लेना था तिरे आईने का मुझे

इंसाफ़ कर ख़राब न फिरता मैं दर-ब-दर

मिलती जो तेरे गोशा-ए-ख़ातिर में जा मुझे

उस बुत की मैं दिखाऊँगा तस्वीर वाइज़ो

फिर क्या कहेगा दावर-ए-रोज़-ए-जज़ा मुझे

क्यूँ उन से वक़्त-ए-क़त्ल किया शिकवा ग़ैर का

करनी थी मग़फ़िरत ही की अपनी दुआ मुझे

पूछे जो तुझ से कोई कि 'तस्कीं' से क्यूँ मिला

कह दीजो हाल देख के रहम आ गया मुझे

मीर तस्कीन देहलवी
About the poet

मीर तस्कीन देहलवी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ