तू क्यूँ पास से उठ चला बैठे बैठे

मीर तस्कीन देहलवीमीर तस्कीन देहलवी

1 min read · 12.4K reads

तू क्यूँ पास से उठ चला बैठे बैठे

हुआ तुझ को क्या बेवफ़ा बैठे बैठे

वो आते ही आते रहे पर क़लक़ से

मिरा काम ही हो गया बैठे बैठे

उठाते हो क्यूँ अपनी महफ़िल से मुझ को

लिया मैं ने क्या आप का बैठे बैठे

करे सई कुछ उठ के उस कू से ऐ दिल

ये हासिल हुआ मुद्दआ' बैठे बैठे

वो इस लुत्फ़ से गालियाँ दे गए हैं

किया करते हैं हम दुआ बैठे बैठे

ज़रा घर से बाहर निकल मान कहना

न होगा कोई मुब्तला बैठे बैठे

न उट्ठा गया दिल के हाथों से 'तस्कीं'

कहा उस ने जो सब सुना बैठे बैठे

मीर तस्कीन देहलवी
About the poet

मीर तस्कीन देहलवी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like