कर सके दफ़्न न उस कूचे में अहबाब मुझे

मीर तस्कीन देहलवीमीर तस्कीन देहलवी

1 min read · 12.4K reads

कर सके दफ़्न न उस कूचे में अहबाब मुझे

ख़ाक में दिल की कुदूरत ने दिया दाब मुझे

हिज्र में पास न है ज़हर न ख़ंजर अफ़्सोस

न दिए मौत के भी चर्ख़ ने अस्बाब मुझे

क़ासिद आया है वहाँ से तो ज़रा थम ऐ होश

बात तो करने दे उस से दिल-ए-बेताब मुझे

नाम-ए-'तस्कीं' पे ये मज़मून-ए-तपिश ना-ज़ेबा

था तख़ल्लुस जो सज़ा-वार तो बेताब मुझे

मीर तस्कीन देहलवी
About the poet

मीर तस्कीन देहलवी

View profile & all 14 Poems / Stories