नाम लोगे जो याँ से जाने का

मीर तस्कीन देहलवीमीर तस्कीन देहलवी

1 min read · 12.4K reads

नाम लोगे जो याँ से जाने का

आप में फिर नहीं मैं आने का

हम को तौफ़-ए-हरम में याद आया

लड़खड़ाना शराब-ख़ाने का

दम ले ऐ चश्म-ए-तर कि देखूँ मैं

आलम उस गुल के मुस्कुराने का

देख सकते नहीं वो मेरा हाल

क्या सबब कहिए मुस्कुराने का

दिल-ए-सद-चाक की बना सूरत

ज़ुल्फ़ पर दिल गया है शाने का

जल्वा इस ज़िद से वो दिखा देंगे

हम को दा'वा है ताब लाने का

सुन के वो हाल कहते है 'तस्कीं'

नाम भी कुछ है इस फ़साने का

मीर तस्कीन देहलवी
About the poet

मीर तस्कीन देहलवी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from मीर तस्कीन देहलवी

  1. बे-मेहर कहते हो उसे जो बेवफ़ा नहीं

    बे-मेहर कहते हो उसे जो बेवफ़ा नहींसच है कि बेवफ़ा हूँ मैं तुम बेवफ़ा नहीं

    12.4K reads
  2. तू क्यूँ पास से उठ चला बैठे बैठे

    तू क्यूँ पास से उठ चला बैठे बैठेहुआ तुझ को क्या बेवफ़ा बैठे बैठे

    12.4K reads
  3. तुम ग़ैर से मिलो न मिलो मैं तो छोड़ दूँ

    तुम ग़ैर से मिलो न मिलो मैं तो छोड़ दूँगर इस वफ़ा पे कोई कहे बेवफ़ा मुझे

    12.4K reads
  4. क्या क्या मज़े से रात की अहद-ए-शबाब में

    क्या क्या मज़े से रात की अहद-ए-शबाब मेंछोड़ूँ न उम्र-ए-रफ़्ता गर आ जाए ख़्वाब में

    12.4K reads
  5. कर सके दफ़्न न उस कूचे में अहबाब मुझे

    कर सके दफ़्न न उस कूचे में अहबाब मुझेख़ाक में दिल की कुदूरत ने दिया दाब मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like