पास रह कर देखना तेरा बड़ा अरमान है

मीर सोज़मीर सोज़

1 min read · 12.4K reads

पास रह कर देखना तेरा बड़ा अरमान है

मुझ को सब मुश्किल है प्यारे तुझ को सब आसान है

ऐ मिरे बदमस्त मत कर तू ग़ज़ालों का शिकार

ले न मेरे दिल को चख ये ज़ोर ही बिरयान है

क्या दुआ देते हो मियाँ जीते रहो जीते रहो

ज़िंदगानी तो नहीं अंग्रेज़ का ज़िंदान है

एक बोसा मच-मचा कर बीच से होंटों के दे

फिर अगर दिल तुझ से माँगूँ जान भी नादान है

जिस की नीयत में दग़ा है आप होता है ख़राब

ख़ोशा-ए-गंदुम को देखो कब से दाता-दान है

आह कुछ चुभता है उठते बैठते सीने के बीच

चीर के देखो तो ये अल्मास का पैकान है

मेरे समझाने को आया है बग़ल में ले किताब

नाक में लाया है दम नासेह कोई शैतान है

'सोज़' का रुत्बा कहाँ पहुँचा है जो तेरी रज़ा

लोग ये कहते हैं अब तू साहिब-ए-दीवान है

मीर सोज़
About the poet

मीर सोज़

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like