मय-ओ-साक़ी हैं सब यकजा अहाहाहा अहाहाहा

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

मय-ओ-साक़ी हैं सब यकजा अहाहाहा अहाहाहा

अजब आलम है मस्ती का अहाहाहा अहाहाहा

बहार आई तुड़ाने फिर लगे ज़ंजीर दीवाने

हुआ शोर-ए-जुनूँ बरपा अहाहाहा अहाहाहा

जिन आँखों ने न देखा था कभी यक अश्क का क़तरा

चले हैं उस से अब दरिया अहाहाहा अहाहाहा

मिरे घर इस हवा में साक़ी-ओ-मुत्रिब अगर होते

तो कैसे मय-कशी करता अहाहाहा अहाहाहा

किया 'बेदार' से आशिक़ को तू ने क़त्ल ऐ ज़ालिम

कोई करता है काम ऐसा अहाहाहा अहाहाहा

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like