भरे मोती हैं गोया तुझ दहन में

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

भरे मोती हैं गोया तुझ दहन में

कि दुर-रेज़ी तू करता है सुख़न में

बहार-आरा वही है हर चमन में

उसी की बू है नसरीन-ओ-समन में

न फिर ईधर उधर नाहक़ भटकता

कि है वो जल्वा-गर तेरे ही मन में

जहाँ वो है नहीं वाँ कुफ़्र ओ इस्लाम

अबस झगड़ा है शैख़ ओ बरहमन में

हुई जाती है पानी शर्म से शम्अ

मगर वो माह आया अंजुमन में

छुड़ाया था निपट मुश्किल से फिर आह

दिल अटका उस की ज़ुल्फ़-ए-पुर-शिकन में

जुनूँ ने दस्त-कारी ऐसी भी की

न था गोया गरेबाँ पैरहन में

मरा जाता है जिस ग़ैरत में दरिया

गिरा किस का है दिल चाह-ए-ज़क़न में

मगर परवाना जल कर हो गया ख़ाक

कि रो-रो शम्अ जलती है लगन में

जो सुनते थे दम-ए-ईसा का एजाज़

सो देखा हम ने वो तेरे सुख़न में

न देखा उस परी-जल्वा को 'बेदार'

रहा मशग़ूल तू याँ मा-ओ-मन में

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like