न जुनूँ जाएगा कभी मेरा

मीर कल्लू अर्शमीर कल्लू अर्श

1 min read · 12.4K reads

न जुनूँ जाएगा कभी मेरा

यार है ग़ैरत-ए-परी मेरा

दिल न ले ऐ सनम बरा-ए-ख़ुदा

कुछ बहलता है इस से जी मेरा

उस का हैरान हूँ जो कहता है

देख ले मुँह न आरसी मेरा

अब नहीं दिल को ताब फ़ुर्क़त की

दम निकलता है ऐ परी मेरा

लज़्ज़त-ए-क़त्ल क्या कहूँ क़ातिल

चाटती है लहू छुरी मेरा

जान-ए-जाँ ज़िक्र कर न जाने का

दम निकल जाएगा अभी मेरा

ग़ुंचा-ए-गुल तो हँस के कहता है

मुँह चिढ़ाने लगी कली मेरा

अब की फ़ुर्क़त में गर रहा जीता

देखिएगा न मुँह कभी मेरा

बे-निशाँ हों मिसाल अन्क़ा की

नाम ऐ 'अर्श' तो सही मेरा

मीर कल्लू अर्श
About the poet

मीर कल्लू अर्श

उपनाम : 'अर्श' मूल नाम : मीर हसन अस्करी जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like