तेरे आने का एहतिमाल रहा

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

तेरे आने का एहतिमाल रहा

मरते मरते यही ख़याल रहा

ग़म तिरा दिल से कोई निकले है

आह हर-चंद मैं निकाल रहा

हिज्र के हाथ से हैं सब रोते

याँ हमेशा किसे विसाल रहा

शम' साँ जलते हिलते काटी 'उम्र

जब तलक सर रहा वबाल रहा

मिल गए ख़ाक में ही तिफ़्ल-ए-सरिश्क

मैं तो आँखों में गरचे पाल रहा

समझिए इस क़दर न कीजे ग़ुरूर

कोई भी हुस्न ला-ज़वाल रहा

तेरे दर से कोई भी टलता हूँ

मुझ को हर-चंद तू तो टाल रहा

दिल न सँभला अगरचे मैं तो उसे

अपने मक़्दूर तक सँभाल रहा

फिर न कहना 'असर' न कुछ सुनना

कोई दिन गर यूँही जो हाल रहा

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे