कहूँ क्या दिल उड़ाने का तिरा कुछ ढब निराला था

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

कहूँ क्या दिल उड़ाने का तिरा कुछ ढब निराला था

वगर्ना हर तरह से अब तलक तो मैं सँभाला था

कहाँ अब खुल के वो रोना किधर वो अश्क की शोरिश

कभू कुछ फूट बहता है जिगर पर वो जो छाला था

हुआ आवारा-ए-दश्त-ओ-बयाबाँ देखते अपने

वो तिफ़्ल-ए-अश्क जो उल्फ़त से आँखों बीच पाला था

तिरा ग़म खा गया मेरा कलेजा दिल सभी यक बार

हुआ होगा कहाँ से सेर ये तो इक निवाला था

अभी तो लग न चलना था 'असर' उस गुल-बदन के साथ

कोई दिन देखना था ज़ख़्म-ए-दिल बे-तरह आला था

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे