तुम्हारी बे-अदाई के मज़े आने लगे मुझ को

मीनू बख़्शीमीनू बख़्शी8 Jul 1955

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारी बे-अदाई के मज़े आने लगे मुझ को

जो मेरे दुश्मन-ए-जाँ थे वो समझाने लगे मुझ को

तिरी फ़ुर्क़त में हालत हो गई है आज वो मेरी

ये मेरे चारा-गर ज़ंजीर पहनाने लगे मुझ को

ख़ुदाया देख कर उन को मुझे तुझ पर यक़ीं आया

उन्हीं में तो तिरे जल्वे नज़र आने लगे मुझ को

दिए अश्कों के पलकों की मुंडेरों पर हुए रौशन

कभी जो शाम-ए-हिज्राँ आप याद आने लगे मुझ को

नतीजा दिल के समझाने का निकले भी तो क्या निकले

उसे समझाने जो बैठूँ वो समझाने लगे मुझ को

न जिन के जिस्म पर सर है न चेहरा है न आँखें हैं

क़यामत है वही आईना दिखलाने लगे मुझ को

जो पत्थर फेंकने वालों को मैं ने ग़ौर से देखा

बहुत से लोग उन में जाने पहचाने लगे मुझ को

मीनू बख़्शी
About the poet

मीनू बख़्शी

जन्म : 08 Jul 1955 | दिल्ली LCCN : n2012218486

View profile & all 16 Poems / Stories

More from मीनू बख़्शी

  1. तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहीं

    तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहींदिल में अब तेरी मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  2. आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करे

    आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करेदिल में है दर्द का तूफ़ान ख़ुदा ख़ैर करे

    12.4K reads
  3. कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंग

    कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंगदोनों का इम्तिज़ाज है ये ज़िंदगी का रंग

    12.4K reads
  4. आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किए

    आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किएया'नी अपने ख़्वाब की ता'बीर हम देखा किए

    12.4K reads
  5. निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैं

    निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैंहम अपने वक़्त से आगे निकल के देखते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like