रात ख़ुद पर रो रही है

मीनू बख़्शीमीनू बख़्शी8 Jul 1955

1 min read · 12.4K reads

रात ख़ुद पर रो रही है

सुब्ह शायद हो रही है

तू उसे आ कर जगा जा

हसरत-ए-दिल सो रही है

किस की आमद है जो कब से

चाँदनी घर धो रही है

तुख़्म-ए-तन्हाई मोहब्बत

किश्त-ए-दिल में बो रही है

बे-सबब कब थी उदासी

वज्ह भी कुछ तो रही है

उन से कह पाई कहाँ मैं

बात दिल में जो रही है

जाने क्यूँ दिल है परेशाँ

जाने क्या शय खो रही है

मीनू बख़्शी
About the poet

मीनू बख़्शी

जन्म : 08 Jul 1955 | दिल्ली LCCN : n2012218486

View profile & all 16 Poems / Stories

More from मीनू बख़्शी

  1. तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहीं

    तेरा अरमाँ तिरी हसरत के सिवा कुछ भी नहींदिल में अब तेरी मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं

    12.4K reads
  2. आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करे

    आज मुज़्तर है मिरी जान ख़ुदा ख़ैर करेदिल में है दर्द का तूफ़ान ख़ुदा ख़ैर करे

    12.4K reads
  3. कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंग

    कुछ तो ख़ुदी का रंग है कुछ बे-ख़ुदी का रंगदोनों का इम्तिज़ाज है ये ज़िंदगी का रंग

    12.4K reads
  4. आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किए

    आज तो दिन भर तिरी तस्वीर हम देखा किएया'नी अपने ख़्वाब की ता'बीर हम देखा किए

    12.4K reads
  5. निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैं

    निगार-ए-पैकर-ए-फ़र्दा में ढल के देखते हैंहम अपने वक़्त से आगे निकल के देखते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like