जाने क्या बात हुई थी जो मुझे याद नहीं - नज़्म

मीना कुमारी नाज़मीना कुमारी नाज़1 Aug 1933 – 31 Mar 1972

1 min read · 12.4K reads

जाने क्या बात हुई थी जो मुझे याद नहीं

रात का पहला क़दम था कि वो था पिछ्ला पहर

चौड़े दरवाज़े से निकली थी वो मासूम सहर

एक दस्तक सुनाई दी थी या था मेरा वहम

गुनगुनाती हुई ख़ामोशी थी या मेरा भरम

नींद चौंकी थी या ख़्वाबों के सनम टूटे थे

एक धुँदली सी शक्ल याद है अब भी मुझ को

गंदुमी रंग पे जुड़वाँ से सुनहरी शीशे

रास्ता खोए से हैरान फ़रिश्तों जैसे

अपनी पलकों में सदाक़त का शोर थामे हुए

झील से गहरी अक़ीदत की डोर थामे हुए

तक रही हैं मुझे यकसाँ तके जाती हैं

याद आई थीं वो जागी हुई आँखें कल रात

कोई कह दे तो सही पिछले जनम झूटे थे

मीना कुमारी नाज़
About the poet

मीना कुमारी नाज़

मूल नाम : महजबीं नाज़ जन्म : 01 Aug 1933 | मुंबई, महाराष्ट्र निधन : 31 Mar 1972 संबंधी : मुंशी प्यारे लाल शाकिर (दादा)

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like