यूँ तेरी रहगुज़र से दीवाना-वार गुज़रे
काँधे पे अपने रख के अपना मज़ार गुज़रे
बैठे हैं रास्ते में दिल का खंडर सजा कर
शायद इसी तरफ़ से इक दिन बहार गुज़रे
दार-ओ-रसन से दिल तक सब रास्ते अधूरे
जो एक बार गुज़रे वो बार-बार गुज़रे
बहती हुई ये नदिया घुलते हुए किनारे
कोई तो पार उतरे कोई तो पार गुज़रे
मस्जिद के ज़ेर-ए-साया बैठे तो थक-थका कर
बोला हर इक मिनारा तुझ से हज़ार गुज़रे
क़ुर्बान इस नज़र पे मरियम की सादगी भी
साए से जिस नज़र के सौ किर्दगार गुज़रे
तू ने भी हम को देखा हम ने भी तुझ को देखा
तू दिल ही हार गुज़रा हम जान हार गुज़रे








