पस्ती से बुलंदी पर खींचा है सितारों ने

मेहर ज़र्रींमेहर ज़र्रीं15 Mar 1933 – 13 Jun 2014

1 min read · 12.4K reads

पस्ती से बुलंदी पर खींचा है सितारों ने

सदियों के तजस्सुस ने क़रनों के इशारों ने

ग़र्क़ाबी-ए-आदम की तारीख़ मुरत्तब की

वीरान जज़ीरों ने सुनसान किनारों ने

तारीख़ के चेहरे पर जो ज़ख़्म नज़र आए

कुछ और किया गहरा इन वक़्त के धारों ने

हर दौर में कीं पैदा आज़ादी की तमसीलें

ज़ंजीर के हल्क़ों ने ज़िंदाँ की दरारों ने

कीं अज़्म-ए-तवाना की दिल खोल के तारीफ़ें

पत्थर की फ़सीलों ने फ़ौलाद के आरों ने

शब-ख़ून-ओ-सियह-कारी बद-चलनी-ओ-अय्यारी

सूरज ने नहीं देखी देखी है सितारों ने

इक कैफ़ सा तारी है खुलती ही नहीं आँखें

कुछ ऐसी पिला दी है नौ-ख़ेज़ बहारों ने

क्या मिल के पिएँ और क्या सर जोड़ के हम बैठें

नक़्शा ही बदल डाला साक़ी के इशारों ने

उन ज़ख़्मों से रिसता है ऐ 'मेहर' लहू अब तक

खाए थे कभी पत्थर जो बख़्त के मारों ने

मेहर ज़र्रीं
About the poet

मेहर ज़र्रीं

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मेहरुन्निसा बेगम जन्म : 15 Mar 1933 | मध्य प्रदेश निधन : 13 Jun 2014 | इंदौर, मध्य प्रदेश

View profile & all 8 Poems / Stories

More from मेहर ज़र्रीं

  1. हालात सँवरने में ज़रा देर लगेगी

    हालात सँवरने में ज़रा देर लगेगीइस ज़ख़्म के भरने में ज़रा देर लगेगी

    12.4K reads
  2. कुछ इस तरह ख़ामोश हैं सुनसान हैं सड़कें

    कुछ इस तरह ख़ामोश हैं सुनसान हैं सड़केंजैसे किसी वीराने की मेहमान हैं सड़कें

    12.4K reads
  3. फ़िक्र कीजे तो ज़मीन-ओ-आसमाँ की कीजिए

    फ़िक्र कीजे तो ज़मीन-ओ-आसमाँ की कीजिएबात अपनी ही नहीं सारे जहाँ की कीजिए

    12.4K reads
  4. कभी मसअले रहे सामने कभी कश्मकश रही रू-ब-रू

    कभी मसअले रहे सामने कभी कश्मकश रही रू-ब-रूकभी ख़ुद को खोने का शौक़ था कभी तुझ को पाने की आरज़ू

    12.4K reads
  5. कुछ इश्क़-ए-बुताँ कुछ फ़िक्र-ए-जहाँ दिल यास का मारा क्या कहिए

    कुछ इश्क़-ए-बुताँ कुछ फ़िक्र-ए-जहाँ दिल यास का मारा क्या कहिएकश्ती को तलातुम का ख़तरा और दूर किनारा क्या कहिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like