फ़िक्र कीजे तो ज़मीन-ओ-आसमाँ की कीजिए

मेहर ज़र्रींमेहर ज़र्रीं15 Mar 1933 – 13 Jun 2014

1 min read · 12.4K reads

फ़िक्र कीजे तो ज़मीन-ओ-आसमाँ की कीजिए

बात अपनी ही नहीं सारे जहाँ की कीजिए

तज़्किरा सहरा-नशीनों का भी रखिए सामने

बात जब भी सकिनान-ए-गुलिस्ताँ की कीजिए

ज़िंदगी को ज़िंदगी की शक्ल देनी हो तो फिर

बात हमदम इम्तिहाँ दर इम्तिहाँ की कीजिए

दिल में घर करना है दुनिया के तो सब से पेशतर

कुछ दुरुस्ती अपने अख़्लाक़-ओ-ज़बाँ की कीजिए

कुछ तो उस की जाँ-फ़िशानी का उसे दीजिए सिला

याद गाहे गाहे नज़्म-ए-बाग़बाँ की कीजिए

जिस ज़बाँ ने आप को बख़्शा है अंदाज़-ए-कलाम

परवरिश अपने लहू से उस ज़बाँ की कीजिए

मेहर ज़र्रीं
About the poet

मेहर ज़र्रीं

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मेहरुन्निसा बेगम जन्म : 15 Mar 1933 | मध्य प्रदेश निधन : 13 Jun 2014 | इंदौर, मध्य प्रदेश

View profile & all 8 Poems / Stories

More from मेहर ज़र्रीं

  1. हालात सँवरने में ज़रा देर लगेगी

    हालात सँवरने में ज़रा देर लगेगीइस ज़ख़्म के भरने में ज़रा देर लगेगी

    12.4K reads
  2. कुछ इस तरह ख़ामोश हैं सुनसान हैं सड़कें

    कुछ इस तरह ख़ामोश हैं सुनसान हैं सड़केंजैसे किसी वीराने की मेहमान हैं सड़कें

    12.4K reads
  3. कभी मसअले रहे सामने कभी कश्मकश रही रू-ब-रू

    कभी मसअले रहे सामने कभी कश्मकश रही रू-ब-रूकभी ख़ुद को खोने का शौक़ था कभी तुझ को पाने की आरज़ू

    12.4K reads
  4. कुछ इश्क़-ए-बुताँ कुछ फ़िक्र-ए-जहाँ दिल यास का मारा क्या कहिए

    कुछ इश्क़-ए-बुताँ कुछ फ़िक्र-ए-जहाँ दिल यास का मारा क्या कहिएकश्ती को तलातुम का ख़तरा और दूर किनारा क्या कहिए

    12.4K reads
  5. मक़ाम-ए-आदमी कुछ कम नहीं है

    मक़ाम-ए-आदमी कुछ कम नहीं हैफ़रिश्तों से तो कम आदम नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like