कभी मसअले रहे सामने कभी कश्मकश रही रू-ब-रू

मेहर ज़र्रींमेहर ज़र्रीं15 Mar 1933 – 13 Jun 2014

1 min read · 12.4K reads

कभी मसअले रहे सामने कभी कश्मकश रही रू-ब-रू

कभी ख़ुद को खोने का शौक़ था कभी तुझ को पाने की आरज़ू

मिरे आँसुओं के बहाव में मिरा ग़ुस्ल होता है रात-दिन

मैं वुज़ू करूँ भी तो क्या करूँ मिरा बाल-बाल है बा-वज़ू

मिरे शौक़ मेरे जुनून को किसी दाएरे में न क़ैद कर

वही शश-जिहत में है ला-इलाह मुझे सम्त-ए-काबा न खींच तू

इन्हीं चाँद तारों की ओट में कोई हुस्न-साज़ ज़रूर है

जो है काएनात पे मेहरबाँ जो है आसमानों की आबरू

ये नियाज़-ओ-नाज़ ये 'मेहर' अब मिरे हाल पर हो किसी तरह

इसी ग़म में रहता हूँ दर-ब-दर इसी धुन में फिरता हूँ कू-ब-कू

मेहर ज़र्रीं
About the poet

मेहर ज़र्रीं

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मेहरुन्निसा बेगम जन्म : 15 Mar 1933 | मध्य प्रदेश निधन : 13 Jun 2014 | इंदौर, मध्य प्रदेश

View profile & all 8 Poems / Stories

More from मेहर ज़र्रीं

  1. हालात सँवरने में ज़रा देर लगेगी

    हालात सँवरने में ज़रा देर लगेगीइस ज़ख़्म के भरने में ज़रा देर लगेगी

    12.4K reads
  2. कुछ इस तरह ख़ामोश हैं सुनसान हैं सड़कें

    कुछ इस तरह ख़ामोश हैं सुनसान हैं सड़केंजैसे किसी वीराने की मेहमान हैं सड़कें

    12.4K reads
  3. फ़िक्र कीजे तो ज़मीन-ओ-आसमाँ की कीजिए

    फ़िक्र कीजे तो ज़मीन-ओ-आसमाँ की कीजिएबात अपनी ही नहीं सारे जहाँ की कीजिए

    12.4K reads
  4. कुछ इश्क़-ए-बुताँ कुछ फ़िक्र-ए-जहाँ दिल यास का मारा क्या कहिए

    कुछ इश्क़-ए-बुताँ कुछ फ़िक्र-ए-जहाँ दिल यास का मारा क्या कहिएकश्ती को तलातुम का ख़तरा और दूर किनारा क्या कहिए

    12.4K reads
  5. मक़ाम-ए-आदमी कुछ कम नहीं है

    मक़ाम-ए-आदमी कुछ कम नहीं हैफ़रिश्तों से तो कम आदम नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय