हालात सँवरने में ज़रा देर लगेगी
इस ज़ख़्म के भरने में ज़रा देर लगेगी
ठंडा नहीं हो पाया मिरा ख़ून अभी तक
मुझ को अभी मरने में ज़रा देर लगेगी
ठहरो अभी कुछ देर मिरी आँखों के आगे
औसान बिखरने में ज़रा देर लगेगी
उभरेगा ब-हर-तौर हर इक डूबने वाला
माना कि उभरने में ज़रा देर लगेगी
जो अज़्मत-ए-इंसाँ को सितारों से मिला दे
उस काम के करने में ज़रा देर लगेगी








