दीदा-ए-अश्क-बार है अपना

MeerajiMeeraji25 May 1912 – 3 Nov 1949

1 min read · 12.6K reads

दीदा-ए-अश्क-बार है अपना

और दिल बे-क़रार है अपना

रश्क-ए-सहरा है घर की वीरानी

यही रंग-ए-बहार है अपना

चश्म-ए-गिर्यां से चाक-ए-दामाँ से

हाल सब आश्कार है अपना

हाए-हू में हर एक खोया है

कौन याँ ग़म-गुसार है अपना

सिर्फ़ वो एक सब के हैं मुख़्तार

उन पे क्या इख़्तियार है अपना

बज़्म से उन की जब से निकला है

दिल ग़रीब-उद-दयार है अपना

उन को अपना बना के छोड़ेंगे

बख़्त अगर साज़गार है अपना

पास तो क्या है अपने फिर भी मगर

उस पे सब कुछ निसार है अपना

हम को हस्ती रक़ीब की मंज़ूर

फूल के साथ ख़ार है अपना

है यही रस्म-ए-मय-कदा शायद

नश्शा उन का ख़ुमार है अपना

जीत के ख़्वाब देखते जाओ

ये दिल-ए-बद-क़िमार है अपना

क्या ग़लत सोचते हैं 'मीरा-जी'

शेर कहना शिआ'र है अपना

Meeraji
About the poet

Meeraji

Mohammad Sanaullah Dar (25 May 1912 – 3 November 1949), better known as Meeraji was an Indian Urdu poet. He lived the life of a bohemian, working only intermittently. Literary life Meeraji was associated with Adabi Duniya (Lahore), and later worked for All In…

View profile & all 12 Poems / Stories

More from Meeraji

  1. नगरी नगरी फिरा मुसाफ़िर घर का रस्ता भूल गया

    नगरी नगरी फिरा मुसाफ़िर घर का रस्ता भूल गयाक्या है तेरा क्या है मेरा अपना पराया भूल गया

    12.7K reads
  2. ज़िंदगी एक अज़िय्यत है मुझे

    ज़िंदगी एक अज़िय्यत है मुझेतुझ से मिलने की ज़रूरत है मुझे

    12.7K reads
  3. चाँद सितारे क़ैद हैं सारे वक़्त के बंदी-ख़ाने में

    चाँद सितारे क़ैद हैं सारे वक़्त के बंदी-ख़ाने मेंलेकिन मैं आज़ाद हूँ साक़ी छोटे से पैमाने में

    12.7K reads
  4. हँसो तो साथ हँसेंगी दुनिया बैठ अकेले रोना होगा

    हँसो तो साथ हँसेंगी दुनिया बैठ अकेले रोना होगाचुपके चुपके बहा कर आँसू दिल के दुख को धोना होगा

    12.8K reads
  5. दिल महव-ए-जमाल हो गया है

    दिल महव-ए-जमाल हो गया हैया सर्फ़-ए-ख़याल हो गया है

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़